diwali horizontal

गौशाला परिवार ने मनाया बसंतपंचमी का उत्सव

0 167

मलिहाबाद,लखनऊ : इलाके के रहीमाबाद ससपन मजरे अटेर गाँव मे वर्षो पुराने माँ बाराही देवी मंदिर पर मंगलवार को गोपेश्वर गौशाला परिवार ने मचौरा देवी मंदिर पर बड़े ही खुसी के साथ तथा विधि विधान के से बसंत पंचमी का उत्सव मनाया। गौशाला द्वारा संचालित गुरुकुल के बच्चो द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का पूजन हवन कर देवी की आराधना की। साथ ही गौशाला परिवार द्वारा जीव भंडारा किया गया और गौवंशो का पूजन कर हरे चारे और गुड़ का भोग  लगाया गया।

गुरुकुल के आचार्य मुनीन्द्र भरत ने बताया कि हिन्दू धर्म के अंतर्गत आने वाले सभी तिथि और त्योहारों को गुरुकुल में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है जिसमें क्षेत्र के दर्जनों परिवार प्रतिभाग करते है। गुरुकुल का प्रयास है कि खासकर हिन्दू धर्म के विलुप्त हो रहे त्योहारों को संजोकर समाज को जागरूक करने का कार्य शुरू किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.