diwali horizontal

लखनऊ सुपर जायंट्स की गुजरात टाइटंस के हाथों हार के बाद गौतम गंभीर खिलाड़ियों के प्रदर्शन से नाराज

0 114

मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम की शर्मनाक हार के बाद मेंटर गौतम गंभीर खिलाड़ियों के प्रदर्शन से नाराज दिखे। मैच के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से बातचीत की। वे मैच में गुजरात के सामने घुटने टेक देने से नाराज थे। उन्होंने कहा, आज का प्रदर्शन देखकर लगा कि हमने लड़ाई लड़ी ही नहीं। मैच खत्म होने से पहले ही हमने अपनी हार स्वीकार कर ली।

मैच में हार जीत लगी रहती है, लेकिन हार मान लेना गलत है। स्पोर्ट्स और आईपीएल में कमजोर के लिए जगह नहीं है। हमने इस टूर्नामेंट में अच्छा खेला है और अच्छी टीमों को हराया है। पर आज टीम में जीतने के जज्बे का अभाव था। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात ने अच्छी गेंदबाजी की और हम इसकी उम्मीद भी करते हैं, लेकिन आप इंटरनेशनल गेंदबाजों के खिलाफ खेल रहे हैं और हम चाहते हैं कि टीमें हमें चुनौतियां दें। हम चुनौतियों का सामना करना चाहते हैं और इसीलिए हम प्रैक्टिस करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.