diwali horizontal

आम बजट देश की जनता के लिए बेहद निराशाजनक रू आरपी सिंह

0 138

सीतापुर  : वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत किया गया आम बजट देश की जनता के लिए बेहद निराशाजनक है। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में किसानों नौजवानों के लिए कुछ खास नहीं है। डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर सरकार ने देश की  जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है। यह बात आम बजट पर जारी एक बयान में रालोद नेता आरपी सिंह चैहान ने कही। उन्होंने कहा कि डीजल के दाम बढने से फसल उत्पादन की लागत बढ़ेगी। माल भाड़ा महंगा होगा और महंगाई बढ़ेगी। इस बजट में सरकार ने मोबाइल लैपटॉप और उनके उपकरणों पर दाम बढ़ाकर अपने उस दावे के विपरीत काम किया है। जिसमें सरकार भारत को डिजिटल इंडिया बनाने का दावा करती है। मोबाइल महंगा होगा, नेट महंगा होगा तो गरीब का बच्चा किस तरह से ऑनलाइन पढ़ाई करेगा यह अपने आप में एक यक्ष प्रश्न है।

 

डीजल पेट्रोल मोबाइल सहित जनउपयोगी चीजों पर सरकार ने दाम बढ़ाए हैं। जबकि सोना चांदी को सस्ता कर सरकार ने गरीब का मजाक उड़ाने का काम किया है। सरकार ने श्रमिकों के लिए भी कोई कारगर उपाय नहीं किए हैं। पेश आम बजट किसान नौजवान और नौकरी पेशा लोगों के लिए राहत का कोई काम नहीं करेगा। आत्मनिर्भर भारत बनाने का दावा करने वाली सरकार ने बीमा क्षेत्र सहित तमाम क्षेत्रों में एफडीआई बढ़ाने का काम किया है। रेल और हवाई अड्डों के निजीकरण के बाद सरकार किस तरह का  आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहती हैं यह समझ से परे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.