diwali horizontal

द स्ट्रांग रोप टीम की तरफ से ग़दीर पैमान ए इलाही कार्यक्रम का आयोजन।

0 150

लखनऊ : द स्ट्रांग रोप टीम की तरफ से ग़दीर, पैमान ए इलाही कार्यक्रम का आयोजन बारगाह ए सानिए जहरा स.अ पुराना तोपखाना बालागंज लखनऊ में हुआ कार्यक्रम का संचालन मौलाना सज्जाद बाकर उर्फी साहब ने किया।

कार्यक्रम में शोअरा ने नज़रानऐ अकीदत में कलाम पेश किये। जनाब गुलरेज साहब, जनाब जैनुल आबेदीन साहब, जनाब कौसर साहब जनाब सैयद मोहम्मद अली तकवी आरज़ू सीबारी साहब जनाब अबू रजा साहब, जनाब रियाज़ मोहानी साहब ने कलाम पेश किए।

मौलाना दानिश साहब ने तकरीर के फराइज अंजाम दिए।

मुंबई से आए हुए द स्ट्रांग रोप की टीम ने इस्तेक़बाल ए ग़दीर के मौके पर मेगा क्विज़ की जानकारी मोमिनीन को दी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई से 22 जुलाई तक मुसलसल द स्ट्रांग रोप यूट्यूब चैनल पर रोजाना प्रोग्राम नशॖ किया जाएगा प्रोग्राम के आखिर में सवाल पूछे जाएंगे सही जवाब देने वालों को इनाम दिया जाएगा।

कार्यक्रम में आखिर में सवाल पूछे गए जिसमें जनाब जैनुल आबेदीन साहब ने 2 सवालों के जवाब देकर दो इनाम हासिल किए। इसके अलावा अबू रज़ा साहब ने भी इनाम हासिल किया। बच्चों में अबुल इम्तियाज ने इनाम हासिल किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.