
गाजीपुर पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, वादी से पैसे लेकर माल आपूर्ति न करने व धमकी देने का था आरोप
गाजीपुर पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, वादी से पैसे लेकर माल आपूर्ति न करने व धमकी देने का था आरोप
लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन पूर्वी अंतर्गत थाना गाजीपुर की पुलिस टीम ने एक ऐसे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो वादी से निर्माणाधीन होटल से संबंधित उपकरणों की आपूर्ति के लिए एडवांस में पैसे लेने के बाद माल की डिलीवरी नहीं कर रहा था और पैसे वापस मांगने पर धमकियां दे रहा था। इस प्रकरण में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था।मामला थाना गाजीपुर का है, जहां दिनांक 29 मई 2025 को वादी हर्षल गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता निवासी नारायण दास एंड संस (मधुरिमा स्वीट्स), विभूतिखंड गोमतीनगर लखनऊ ने थाना गाजीपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। वादी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया था कि आरोपी पवन भारती, जो अर्नव हॉस्पिटैलिटी का प्रोप्राइटर है, ने होटल निर्माण से संबंधित उपकरणों की आपूर्ति के लिए अग्रिम धनराशि ली थी। कुछ उपकरण देने के बाद उसने शेष माल उपलब्ध नहीं कराया और न ही एडवांस की रकम लौटाई।
जब वादी ने अपने पैसे की वापसी की मांग की, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना गाजीपुर में मु0अ0सं0 181/2025 धारा 316(2)/352/351(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में संशोधन कर इसे धारा 316(5)/351(2)/352 बीएनएस में परिवर्तित किया गया।आरोपी पवन भारती गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध अदालत द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। थाना गाजीपुर पुलिस टीम ने सतर्कता और सक्रियता के साथ आज दिनांक 6 नवम्बर 2025 को आरोपी पवन भारती पुत्र ओमप्रकाश सिंहा निवासी 539ए/100ए/247 संजय गांधीपुरम, थाना गाजीपुर, लखनऊ, उम्र लगभग 52 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार शुक्ला एवं कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों व जनपदों से भी मांगी जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
