diwali horizontal

घर का छज्जा गिरने से युवती घायल

0 232
ऊँचाहार/रायबरेली :  क्षेत्र के आइमा जहानियाँ में घर में काम करते वक्त झज्जा गिरने से उसकी चपेट में आकर युवती घायल हो गई जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी शिवकरन की पुत्री आभा 19 वर्ष बुधवार की दोपहर घर में काम कर रही थी तभी दीवाल के झज्जे का एक हिस्सा उसके सिर पर गिर गया जिससे वो घायल हो गई, परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि घायल अवस्था में एक युवती को सीएचसी लाया गया था जिसका इलाज किया गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.