diwali horizontal

अमीनाबाद में खरीददारी करने गई युवती का मोबाइक खोया

0 140
लखनऊ : अमीनाबाद पुलिस ने बाजार में गिरे हुए एक मोबाइल को खोज कर मोबाइल धारक के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के कार्य की मोबाइल धारक ने सराहना की है। पुलिस के मुताबिक, अमीनाबाद मार्केट में प्रीति प्रजापति का मोबाइल कहीं गिर गया था। प्रीति प्रजापति संचार विहार मनकापुर गोंडा की रहने वाली हैं। वह अमीनाबाद में खरीदारी करने आई थी। उन्होंने पुलिस को मोबाइल खोने की सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल फोन को झंडेवाला पार्क के पास से सकुशल बरामद कर प्रीति के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर प्रीति ने पुलिस के कार्य की सराहना की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.