diwali horizontal

भूतनाथ बाजार के व्यापारी सैकड़ों की संख्या में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े, आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की

0 205

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,भूतनाथ मार्केट इकाई का हुआ गठन : संजय गुप्ता

लखनऊ : सोमवार, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में बंधन गेस्ट हाउस, अयोध्या रोड में सदस्यता ग्रहण समारोह एवं गठन बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे उनकी उपस्थिति में भूतनाथ मार्केट, इंदिरा नगर के व्यापारियों ने सैकड़ों की संख्या में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने सभी व्यापारियों को संगठन की अंग वस्त्र पट्टिका एवं माला पहनाकर संगठन में शामिल किया

कार्यक्रम का संचालन ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे द्वारा किया गया

इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी व्यापारियों को शुभकामनाएं दी एवं उनके हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर बोलते हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना संगठन का लक्ष्य है संजय गुप्ता ने कहा मधुमक्खी की तरह संगठित रहने से ही व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सकती है उन्होंने कहा सही को सही और गलत को गलत कहने का तेवर और साहस संगठन में होना चाहिए

यही संगठन की शक्ति है, उन्होंने बोलते हुए कहा हर परिस्थिति में सच का साथ देना और गलत का दृढ़ता के साथ विरोध करना संगठन का प्राथमिक कार्य है जो नेता अन्याय के विरुद्ध आवाज नहीं उठाये उसे नेतृत्व करने का अधिकार नहीं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल भूतनाथ मार्केट इकाई का गठन हुआ इस अवसर पर भूतनाथ मार्केट के पूर्व अध्यक्ष एवं राजधानी के वरिष्ठ व्यापारी नेता धर्मेंद्र गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे

सर्वसम्मति से ज्ञान प्रकाश सिंह को अध्यक्ष, कमल अग्रवाल को कार्यवाहक अध्यक्ष, राजेश कुमार एवं किशन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,मनोज अग्रवाल (शीनू ), मोहम्मद इकबाल एवं अतीक अहमद, सौरभ अरोड़ा को उपाध्यक्ष, अरशद सफी पुरी को वरिष्ठ महामंत्री, मनोज अग्रवाल एवं इकबाल हुसैन, अजय शर्मा को महामंत्री, प्रमोद बंसल को कोषाध्यक्ष, अयाज किदवई अंशु दुबे एवं अनिल कुमार को संगठन मंत्री उबेद शेख को मंत्री भूतनाथ के वरिष्ठ व्यापारी राकेश गोयल जी को मुख्य संरक्षक एवं गोपाल टंडन जी को संरक्षक चुना गया इस अवसर पर भूतनाथ के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं प्रदेश पदाधिकारियों का माला फूल से स्वागत एवं अभिनंदन किया

ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बताया नवरात्र के पहले सप्ताह भूतनाथ की एक और बड़ी बाजार आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ेगी

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन ,प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सांवरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह नगर वरिष्ठ महामंत्री दीपक लांबा नगर महामंत्री विजय कनौजिया, नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, उपाध्यक्ष मोहित कपूर, नगर उपाध्यक्ष सुनील सच्चर, राजशेखर सिंह ,नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन सर्वेश मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष मसीह उज्ज जमा गांधी, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद फुरकान, डॉ साकेत चतुर्वेदी ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती महामंत्री उमेश संनवाल ,ट्रांस गोमती के पदाधिकारी राजाराम रावत, राधेश्याम वर्मा ,पंकज अरोड़ा ,प्रवीण मिश्रा, मोहम्मद आदिल ,मोहम्मद आरिफ शामिल रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.