
सोना–चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट
इंडियन गोल्ड मार्किट LIVE:पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे सोना और चांदी के दाम आखिरकार थम गए हैं। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इन कीमती धातुओं में गिरावट देखी गई है, जो वेडिंग सीजन में खरीदारी करने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
शुक्रवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 129,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है। लगातार कई दिनों की तेजी के बाद आई इस गिरावट ने उपभोक्ताओं को राहत की सांस दी है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 118,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

चांदी की बात करें तो उसके भाव में भी नरमी देखने को मिली है। लगातार बढ़ोतरी से परेशान खरीदार अब उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में कीमतें कुछ और नीचे आ सकती हैं।
वेडिंग सीजन में जहां काफी बड़ी संख्या में लोग सोना खरीदते हैं, वहीं अचानक आई इस गिरावट ने ज्वेलरी बाजार में खरीदारी को रफ्तार दे दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता के कारण कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है।
खरीदारों के लिए यह मौका ‘गोल्डन चांस’ माना जा रहा है, क्योंकि यह गिरावट ज्यादा दिनों तक रहेगी या फिर कीमतें दोबारा उछल जाएंगी — इसकी अभी कोई गारंटी नहीं है।