
5 किलो गांजा 3 असलहे 49 कारतूस बरामद
लखनऊ : गोमतीनगर पुलिस को आज उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लग गई पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 कार को रोक कर जब तलाशी ली तो कार से 5 किलो गांजा 47 ग्राम चरस 3 अवैध असलहा 49 कारतूस और एक गुप्ती बरामद हुई। गोमती नगर पुलिस द्वारा कार में सवार अजगैन उन्नाव के रहने वाले कृपा नारायण कुशवाहा उर्फ अंबरनाथ व शाही खैरात खाना टूरियागंज बाजार खाला के रहने वाले शाहरुख हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वाराआज सहारा ओवर ब्रिज के पास रूटीन चेकिंग की जा रही थी तभी पुलिस को एक जेन कार के शीशों पर काली फिल्म लगी नजर आई तो पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया इस दौरान कार चला रहे व्यक्ति ने पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास किया लेकिन अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए गोमती नगर पुलिस द्वारा चलाई जा रही सख्त चेकिंग में मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने कार को भागने का मौका नहीं दिया और चारों तरफ से घेर कर कार को रोक लिया पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास भी करेगी की गिरफ्तार किए गए कृपा नारायण कुशवाहा और शाहरुख हुसैन को इतनी बड़ी मात्रा में गांजा उपलब्ध कराने में इनके और कितने साथी इनके गिरोह में शामिल हैं।
चेकिंग के दौरान गोमतीनगर पुलिस को मिली यह कामयाबी वास्तव में बड़ी कामयाबी इसलिए मानी जा रही है क्योकि यदि कार से बरामद असलहे अगर किसी वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किए जाते तो मामला बड़ा हो सकता था पुलिस ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर किसी न किसी वारदात को होने से तो रोका ही है