diwali horizontal

गोरखपुर डिप्टी ​CM डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर साधा निशाना:भाजपा युवा मोर्चा कार्यक्रम में बोले : विपक्ष की साजिश को कामयाब न होने दें

0 108

यूपी के डिप्टी सीएम ​डॉ. दिनेश शर्मा शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव में जीत का गुरुमंत्र दिया।

बीजेपी को मिल रहा युवाओं का भारी समर्थन

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के साथ आज युवाओं का जनसमूह खड़ा है। जिसमें विद्यार्थी, व्यापारी और किसान सभी शामिल हैं। यही वजह है कि आज अनुसूचित जाति के सबसे अधिक सांसद, विधायक भाजपा में हैं। देश में सबसे अधिक मंत्री भी भाजपा में हैं। आज इस बदली हुई परिस्थिति में पार्टी सबका साथ और सबका विकास के आधार पर आज काम कर रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष की साजिश को कभी भी कामयाब न होने दें

डिप्टी सीएम ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

उन्होंने यहां भाजपा की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के बीते साढ़े चार साल में प्रदेश में साढ़े चार लाख से अधिक नौकरियां देने का काम किया है। साढ़े तीन लाख से अधिक नौकरियां संविदा के आधार पर दी गई हैं। 2 करोड़ से अधिक लोगों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

नौतनवां भी जाएंगे डिप्टी सीएम

डॉ. दिनेश शर्मा ने यहां बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनके साथ 2022 विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की। इसके बाद वह नौतनवां के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.