diwali horizontal

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनपद लखनऊ में पी0एम0 केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना का शुभारम्भ किया

0 142

कार्यक्रम में राज्यपाल ने टाटा मोटर्स की वैक्सीन एम्बुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

हम बच्चों को संस्कारवान चरित्रवान, देश प्रेम तथा सेवा भाव से परिपूर्ण बनायें : श्रीमती आनंदीबेन पटेल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहां राजभवन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में जिला प्रशासन लखनऊ द्वारा चयनित कोविड-19 महामारी के संक्रमण से अनाथ 18 वर्ष से कम आयु के 23 बच्चों को उपयोगी किट भेंट कर जनपद लखनऊ में पी0एम0 केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना’ का शुभारम्भ किया। किट में जैकेट, वूलेन लोअर, टोपी, मोजा, पिट्ठू बैग, प्रेरणादायक कहानियों की किताबें, स्कूल बैग, पठन पाठन सामग्री तथा फल की टोकरी बच्चों को उपलब्ध कराया

राज्यपाल जी ने टाटा मोटर्स की वैक्सीन एम्बुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

समारोह में सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उनकी सही शिक्षा-दीक्षा और संस्कार पूरे समाज का दायित्व हैै। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चल रही हैं। हम सबका प्रयास होना चाहिए हम बच्चों को संस्कारवान, चरित्रवान, देश प्रेम तथा सेवा-भाव से परिपूर्ण बनाये। राज्यपाल जी ने बताया कि ‘पी0एम0 केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना’ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारम्भ की गयी है।

राज्यपाल ने सक्षम संस्थाओं तथा समर्थ नागरिकों को भी इस योजना से आच्छादित अनाथ बच्चों के लिए सहयोग करने का आहवाह्न किया प्रदेश में ऐसे बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना के अन्तर्गत 530 बच्चों तथा उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना सामान्य के अंतर्गत 112 लाभार्थी बच्चों की सहायता स्वीकृति की गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.