
लखनऊ : मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 1 मार्च को पांचवे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा की जाएगी। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अशोक चक्रधर रहेंगे व विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें मानद डी लिट उपाधि भी प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह में 482 विद्यार्थियों को डिग्री एवं 75 विद्यार्थियों को 85 मेडल प्रदान किए जाएंगे। अंतिम रूप से अनुमोदित मेडल सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है। साथ ही डिप्लोमा के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को लेटर आॅफ एप्रिसिएशन भी दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में भारतीय पारम्परिक परिधान के रूप में विश्वविद्यालय के नवीन ‘लोगो’ युक्त अंगवस्त्र का उपयोग किया जाएगा।