diwali horizontal

स्नातक एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह का तूफानी दौरा

0 165

स्नातक बेरोजगारों के लिए हमेशा संघर्ष करती रहूंगी: कांति सिंह

बछरावां रायबरेली :  बीते रविवार को स्नातक एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने विद्यालयों एवं गांवो का दौरा किया और लोगों से अपने कार्यकाल में हुए कार्यों की चर्चा की दौरा मुख्य रूप से बछरावां विकास क्षेत्र के सेहंगों के तालुकेदारिया इंटर कॉलेज और शिवगढ़ विकास क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा में किया कांति सिंह ने जनता इंटर कॉलेज में संबोधित करते हुए सर्वप्रथम क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे कार्यकाल में हमने कई विद्यालयों की बाउंड्री वाल, टीन सेड , नल, सौर ऊर्जा और ऐसे कई अनगिनत जनहित में कार्य किए हैं साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि स्नातक बेरोजगारों के लिए मेरा संघर्ष अनवरत जारी है और भविष्य में भी उनके हक के लिए यह संघर्ष चलता रहेगा इतना ही नहीं मैंने अपने कार्यकाल में तमाम ऐसे लोगों को दवा के लिए पैसे दिलाए हैं जिनके पास किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं थी। स्नातक एम एल सी प्रत्याशी ने अपने संबोधन के आखिर में कहा की स्नातक बेरोजगारों कि समस्याओं को लेकर मैं हमेशा चिंतित रहती हूं और उनको उनका हक दिलाना ही हमारे जीवन का उद्देश्य है। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि डीपी सिंह, मीटिंग संयोजक अखिलेश पटेल, प्रेम वर्मा सहित भारी संख्या में सेहगों और गूढ़ा के बुद्धिजीवी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.