
महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित
महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित
लखनऊ: गोमती नगर स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, मंत्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रधानाचार्य नीरा इमानुएल और उप प्रधानाचार्या शालू श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान समारोह विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को समर्पित था, जिन्होंने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। समारोह का उद्देश्य इन छात्रों की मेहनत और लगन को सार्वजनिक रूप से सराहना और प्रेरणा देना था।कक्षा 12 में कॉमर्स स्ट्रीम की आलिया परवीन ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की तूबा खान ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, कक्षा 10 में इशिता अग्रवाल ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके अलावा हर्षित राज (93.8%), पलक मिश्रा (93.2%), प्रज्ञान त्रिपाठी (92%) और शिवांगी तिवारी (91%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।समारोह में सभी विद्यार्थियों को फूलों की माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मौजूद अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों ने तालियों की गूंज के साथ उन्हें बधाइयाँ दीं।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों को प्रेरणा मिलती है और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ किया गया।
