diwali horizontal

ग्रीन सहारनपुर का सपना हुआ साकार : ज्ञानेन्द्र सिंह

0 124

जो कई सालों में ना हो पाया वो तीन साल में कर दिखाया : लव फॉर आल

सहारनपुर : लगातार शहर को हरा भरा बनाने के प्रयास अब धरातल पर सफल दिखने लगे हैं, इससे जहां एक ओर नगर में हरियाली नजर आने लगी है वहीं जनता में भी हरियाली और पौधारोपण की एक लहर सी दिखाई पड़ती है और यह सब कुछ नगर आयुक्त आईएएस अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की लगनशीलता से संभव हुआ है।

गौरतलब है कि पिछले तीन साल से अधिक समय से नगर को ग्रीन सिटी के रुप में सजाया जा रहा है नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह की प्रेरणा से लगभग शहर की हर मुख्य सड़के एवं सभी वार्ड के पार्क हरे भरे हो गए है। इसी कड़ी में आज यहां सामाजिक संस्था लव फॉर लाइफ एन.जी.ओ. के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर एसई शिवांश जेटली के साथ हकीकत नगर चौक पर सड़क के दोनों तरफ गमलों के साथ पौधे लगाए। इस अवसर पर क्षेत्रीय दुकानदारों एवं निवासियों ने नगर आयुक्त की जमकर सराहना की।

इस मौके पर नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी भी काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आपको लगातार सार्थक प्रयास करने होते हैं जिसके नतीजे में बेहतरीन नताईज सामने आते हैं और भलाई के लिए जो सपना देखा जाता है वो ज़रूर पूरा होता है। नगर आयुक्त ने शायराना अंदाज़ में कहा कि हौसला रखना जरुरी है रास्ते भी इन्तीजार करते हैं हौसला अपना ऐसा रखो जहॉ मुश्किले भी शर्मिंदा हो। पौधारोपण के दौरान नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, शिवांश जेटली, रंजन बाली, शुभम शर्मा, रोहित, अजय, रोशन, सरहिंद पंजाब से मोहित शर्मा, कुशाग्र कर्ल कनाडा वाले, अनिल बंटी, संजीव गोल्डी, रोहित, सुनील, सुमित, संजय गिलहोत्रा, निखिल, सोनू आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.