diwali horizontal

वसंत पंचमी पर्व का दिखा उल्लास,सरस्वती का पूजन कर की मंगल कामना

0 191


स्कूलों में आयोजित किये गए विभिन्न कार्यक्रम


कानपुर :  माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी पर वसंत पर्व का उल्लास शहर में भी चरम पर दिखा। रेवती नक्षत्र में वसंतोत्सव में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन कर लोगों ने विद्या और बुद्धि की कामना की। शहर के विभिन्न स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि रेवती नक्षत्र में वसंतोत्सव में विधि-विधान से पूजन और पीले पुष्प अर्पित करने से ज्ञान की देवी मां सरस्वती जल्द ही प्रसन्न होती हैं और मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। साथ ही व्यावसायिक दृष्टि से यह कालखंड सर्वोत्तम है। श

हर के विभिन्न स्कूलों में मंगलवार को मां सरस्वती का पूजन कर मंगल कामना की गई। ज्ञान की देवी की आराधना में छात्र-छात्राएं लीन दिखीं। शिक्षा के लिए विद्यार्थी मां का स्मरण कर माता सरस्वती के मंत्रों का जाप करते नजर आए।  कहा जाता है कि आज के दिन सरस्वती पूजा के अतिरिक्त भगवान विष्णु तथा कामदेव व देवी रति का पूजन भी शुभ होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.