
इसके पहले भी लखनऊ में शातिर अपराधी घटना का दे चुके हैं,अंजाम
फर्जी प्रेस आईडी बनाकर चेकिंग के दौरान पुलिस को कर रहे थे गुमराह।
रायबरेली : गुरबक्शगंज, बछरावा व एसओजी की टीम ने अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने ढेर कर दिया गया। गौरतलब है कि गुरबक्शगंज,बछरावाँ व एसओजी टीम के साथ अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम में गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अघोरा के पास से दो शातिर अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर गुरबक्शगंज बछरावां और एसओजी की टीम ने घेराबंदी करके दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर नाम व पता पूछने पर बताया कि सचिन नायर पुत्र रवींद्रनाथ नायर निवासी राना प्रताप मार्ग मल्लापुर हाता थाना हसनगंज लखनऊ, के पास से एक तमंचा 315 बोर,दो जिंदा कारतूस 315 बोर व लूट के 40 हजार रुपये, राशन कार्ड,दो आधार कार्ड, एक निर्वाचन कार्ड बरामद हुआ।
वही साथी मुकेश सोनकर पुत्र बिंदा सोनकर निवासी 5/96 गुरु रविदास नगर वजीर हसन रोड हजरतगंज लखनऊ को मोटरसाइकिल के साथ थाना बछरावां की ओर भागने लगा तभी बछरावां क्षेत्र के अघौरा घाट के पास पुलिस ने घेराबन्दी करके पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस,एक जिंदा कारतूस 32 बोर व 17 हजार 500 सौ रुपये नगद, दो प्रेस आईडी,एक आधार कार्ड, एक एटीएम, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त मुकेश सोनकर द्वारा बताया गया कि हम दोनों लोग द्वारा अलीगंज लखनऊ में लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें हम लोग जेल से रिहा होने के बाद शटरिंग का कार्य करने लगे थे। खर्च पुरा न होने के चलते फिर से अपराधिक घटनाएं करना चालू कर दिया। दोनों लोग मिलकर लखनऊ के नजदीक थाना क्षेत्रों में बैंकों से पैसा निकाल कर ले जा रहे लोगों से लूटपाट करते थे।वही पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए प्रेस की फर्जी आईडी भी बना रखा था।