
हाफिज सईद का करीबी आमिर हमजा गंभीर रूप से घायल
इंडिया Live: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुआ है। उसे लाहौर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना लश्कर के एक अन्य महत्वपूर्ण सदस्य अबू सैफुल्लाह की अज्ञात बंदूकधारियों के हाथों हत्या के कुछ दिनों बाद हुई है मंगलवार शाम को लश्कर के समर्थक टेलीग्राम चैनलों पर घबराहट साफ दिखाई थी। सदस्यों से संकट के दौरान मजबूत बने रहने को कहा गया, जबकि इस बात पर जोर दिया गया कि यह एक दुर्घटना थी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला शहर से ताल्लुक रखने वाले आमिर हमजा के पास लश्कर की पत्रिकाओं के संपादन की जिम्मेदारी है। हमजा को अगस्त 2012 में अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। 66 वर्षीय हमजा अपने घर पर गंभीर रूप से घायल हो गयाा था। उसे आईएसआई की सुरक्षा में लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके तीन दिन पहले ही लश्कर-ए-तैयबा के हाई प्रोफाइल ऑपरेटिव और आतंकियों को भर्ती करने के जिम्मेदार अबू सैफुल्लाह की पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर जहन्नुम पहुंचा दिया था।

हमजा को आतंकवादी संगठन की केंद्रीय समिति में नामित किया गया था। लश्कर के प्रचार को संभालने से पहले हमजा एक सक्रिय आतंकवादी था। 2000 के दशक की शुरुआत में वह भारत में सक्रिय था। हमजा और सैफुल्लाह साल 2005 में बेंगुलुरु में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस पर हमले की साजिश रचने में शामिल थे।