diwali horizontal

नकदी समेत जेवरात पर किया हाथ साफ

0 159

बाराबंकी :  कड़ाके की ठंठ में जनपद के शातिर चोर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे है। बीती रात नगर कोतवाली क्षेत्र मे शातिर चोर ने एक घर को निशाना बनाकर नगदी समेत लाखो रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। मिली। जानकारी के अनुसार मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर के अफीम कोठी के पीछे विजय कुमार श्रीवास्तव जो सेलटैक्स अधिवक्ता के घर पर पेंटिग का काम चल रहा था। जिसके चलते विजय अपने पूरे परिवार के साथ मोहल्ला पीर बटावन सट्टी बाजार स्थित डॉ रफी के सामने दूसरे माकन में रह रहे थे। बाकि घर का सामान उसी घर में था। गुरुवार की  सुबह विजय कुमार श्रीवास्तव का भतीजा अर्पित श्रीवास्तव जब सत्यप्रेमी नगर घर के पहुचे तो घर का ताला खोला अन्दर पंहुचा ही था तो देखा की घर का सारा सामान बिखरा हुवा और गोदरेज की अलमारी का लॉकर भी टुटा हुआ था। अर्पित ने इसकी सूचना अपने चाचा विजय को सूचना दे दी चोरी की खबर मिलते ही विजय तत्तकाल वहाँ पहुच गये तो देखकर बे हाल हो गया।

 

तभी पीड़ित विजय के भतीजे अर्पित ने पुलिस को सुचना दे दी। कुछ देर के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँचकर मौके मुयाना किया। पुलिस की पूछताछ पर पीड़ित विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घर पर पेन्टिग का कार्य होने से पूरा परिवार दूसरे घर पर शिफ्ट हो गये थे। रोज की भांति आज सुबह जब मेरा भतीजा घर पंहुचा तो देखा की घर पर चोरी हो गई। विजय ने बताया कि चोरो ने घर के अंदर एक कमरे में रखा अलमारी में रखे एक लाख पच्चीस हजार नगद रुपये और लगभग 10 तोला जेवरात समेत कीमती सामान उठा ले गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तहकीकात में जुट गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.