
हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम के लचर प्रदर्शन को माना हार का कारण
IPL NEWS। MI vs PBK: आईपीएल 2025 के फाइनल के लिए दो टीमें तय हो गई हैं। क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंची थी, जबकि अब पंजाब किंग्स क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को रौंद कर खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। मैच में हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पंजाब किंग्स से हार के बाद अपनी टीम की गलतियों को स्वीकार किया। उन्होंने श्रेयस की शानदार बल्लेबाजी और अपनी टीम के गेंदबाजी प्रदर्शन पर बात की।
