diwali horizontal

हवाला का बड़ा कारोबारी गिरफ्तार, 1 करोड़ की नकदी और लाखों की विदेशी मुद्रा बरामद

0 192

लखनऊ ; डायरेक्टर आफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस ने देर रात लखनऊ में कार्रवाई करते हुए महानगर के खुर्रम नगर इलाके से ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक रोड की नकदी और लाखों की विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। यह कार्रवाई डीआरआई ने की है। म्यांमार से सोना तस्करी मैं वादा नरसी से दबोचे गए 2 लोगों से पूछताछ के बाद राजधानी का इनपुट मिला था। हाथरस कांड की जांच कर रही थी ईडी म्यांमार के हवाला सिंडिकेट पर नजफगढ़ आई हुई है। हाथरस कांड में हवाला के जरिए मलेशिया से फंडिंग पर लगातार ईडी जांच के साथ ही छापेमारी कर रही है

दरअसल, हाथरस में युवती के साथ रेप की घटना के बाद फैली अराजकता में दंगा फैलाने के लिए मलेशिया से फंडिंग की जानकारी हुई थी। मलेशिया से हवाला कनेक्शन उजागर होने के बाद ईडी ने हाथरस कारण फंडिंग और म्यांमार की गोल्ड फ्री में हवाला के नेक्सेस को खंगालना शुरू किया था। राजस्व खुफिया निदेशालय ने दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने की ईंट बरामद की हैं जिनकी कीमत लगभग 1.51 करोड़ रुपये बताई जाती है। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय, वाराणसी के अधिकारियों ने दो व्यक्तियों को पण्डित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से मंगलवार की रात गिरफ्तार किया

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास से एक-एक किलोग्राम वजन की सोने के तीन विदेशी ईंट बरामद हुईं जिनकी कीमत लगभग 1.51 करोड़ रुपये बताई जाती है। अधिकारियों ने बताया कि सोने की ईंटों को म्यांमा के रास्ते कोलकाता लाया गया था जहां से इन्हें लखनऊ और दिल्ली भेजा जा रहा था।दोनों तस्करों को आज वाराणसी जिला अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर लखनऊ और पटना में छापेमारी की गई, जिसमें 1.1 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा और 5.45 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद हुई। aउन्होंने बताया कि इस संबंध में मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य स्थानों पर जांच के लिए कोलकाता, सुल्तानपुर, लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.