diwali horizontal

अकीदत के साथ मनायी हजरत इमाम हुसैन की विलादत

0 265
लखनऊ :  हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की यौमे विलादत बुधवार को बड़ी खुशी व अकीदत के साथ मनायी गयी। इस विशेेेष मौके पर घरों में नज्र दी गयी। सुबह से देर रात तक नज्रों में जाने का सिलसिला चलता रहा। पुराने शहर के दरगाह रोड, हसनपुरिया,नजफ, कश्मीरी मोहल्ला, मैदान एलएचखां, जनाब वाली गली, रूस्तम नगर, मुफ्तीगंज, हुसैनाबाद, मुसाहबगंज, वजीरगंज, तोपदरवाजा, काजमैन, नूरबाड़ी, शेर दरवाजा, मंसूर नगर, मौलाना नगरी आैर अंगूरीबाग आदि में विशेष तैयारियां की गयी थी। इमाम की विलादत की खुशी में लोगों ने घरों, इमामबाड़ों, कर्बलाओं और दरगाहों में बिजली भव्य सजावट भी करवायी  तथा इलाकों में लाल झंडे लगा कर खुशी मनायी। इस खुशी के मौके पर पुरूषों व महिलाओं सहित बच्चों ने नये-नये लिबास पहने आैर अपने रिश्तेदारों, अजीजों आैर दोस्तों के यहां नज्र चखने गये।
Leave A Reply

Your email address will not be published.