diwali horizontal

थाने में हेड कांस्टेबल ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

0 262

जयपुर: जयपुर जिले के थाना सामोद में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने थाना परिसर स्थित क्वार्टर में अपनी सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी पुलिस थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली

बता दें अगली सुबह जब सभी पुलिसकर्मी थाने में ड्यूटी पर पहुंचे, लेकिन हेड कांस्टेबल श्रीराम नहीं पहुंचे तो दूसरे पुलिसकर्मी उनके क्वार्टर पहुंचे, लेकिन क्वार्टर अंदर से बंद था। क्वार्टर नहीं खुलने पर खिड़की से झांक कर पुलिसकर्मियों ने देखा कि श्री राम की कनपटी पर खून लगा हुआ था और रिवाल्वर हाथ में थी। इस घटना के बाद पुलिस थाने में हड़कंप मच गया

घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। साथ ही एसडीएम अभिषेक सुराना, सामोद सरपंच प्रतिनिधि भगवान सहाय गिरना, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया

पारिवारिक विवादों के चलते दी जान…

मिली जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल श्रीराम क्वार्टर में अकेला ही रहता था। जिसके घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.