diwali horizontal

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जताई उम्मीद, कहा- दिवाली तक नियंत्रण में होगा कोरोना

0 197

नई दिल्ली : देश में कोरोना का कहर जारी है। जो रोज नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। कोरोना के 70 हजार से अधिक रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अबतक भारत में 63,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों का आंकड़ा 35 लाख पार कर चुका है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने उम्मीद जताई कि दिवाली तक कोरोना संक्रमण को काफी हद तक काबू कर किया जाएगा। बेंगलुरु में अनंत कुमार फाउंडेशन की तरफ से आयोजित ‘नेशन फ‌र्स्ट’ वेबिनार सीरीज को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी और डॉ. सीएन मंजनाथ जैसे विशेषज्ञ शायद इससे सहमत होंगे कि अतीत में दुनिया में सामने आए अन्य वायरस की तरह कोरोना भी कुछ समय बाद स्थानिक हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में संभवत: दिवाली तक हम कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को काफी हद तक नियंत्रित कर लेंगे। लेकिन वायरस ने हमें खास सीख दी है। इसने हमें सिखाया है कि अब कुछ नया होगा। जो सामान्य होगा और हम सभी को अपनी जीवनशैली को लेकर ज्यादा सावधान और सजग रहना होगा। डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस साल के अंत तक कोरोना वायरस का टीका विकसित कर लिए जाने की भी उम्मीद जताई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन हासिल करने की दौड़ में हम दुनिया के किसी देश से बहुत पीछे नहीं हैं।भारत में सात से आठ वैक्सीन पर काम चल रहा है। इनमें से तीन क्लीनिकल ट्रायल के चरण में पहुंच गई हैं और हमें उम्मीद है कि इस साल के अंत तक एक वैक्सीन मिल जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.