diwali horizontal

दिल्ली में भयावह बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त।

0 912

दिल्ली में भयावह बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त।

राजधानी NCR में शुक्रवार की सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया. हालांकि बारिश की वजह से सुबह के वक्त ऑफिस आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

इसके साथ ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

मौसम की वजह से 40 से ज्यादा फ्लाइट्स को डाइवर्ट किया गया है जबकि 100 के आसपास फ्लाइट्स डिले हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों के भीतर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गंभीर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं.

दिल्ली में 4 लोगों की मौत:
इस बीच दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में तेज हवाओं के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां खेत में बने एक कमरे पर भारी नीम का पेड़ गिर गया, जिससे कमरा ढह गया. कमरे में मौजूद एक महिला और तीन मासूम बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई. सूचना के बाद पहुंची राहत और बचाव टीम ने मलबे से सभी को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है.

पालम मौसम केंद्र ने 74 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं की पुष्टि की है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत बनी रहेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी-तूफान को लेकर जारी किया गया रेड अलर्ट सुबह 8.30 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है. इसके साथ ही आईएमडी ने लोगों को घरों के भीतर ही रहने और खिड़की-दरवाजे बंद करने की सलाह दी है. आईएमडी ने किसी भी तरह की यात्रा से बचने की भी सलाह दी है.

 

 

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने कहा कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है. वहीं, गुरुवार को सफदरजंग स्थित दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था. सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 59 प्रतिशत था, जो शाम 5:30 बजे तक घटकर 43 प्रतिशत रह गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.