diwali horizontal

तेज रफ्तार ट्राले ने जवानों से भरी आइटीबीपी की बस में पीछे से मारी टक्कर,बाल-बाल बचे  

0 166

 

करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगने से चौपट हुई यातायात व्यवस्था    

कानपुर :  बर्रा के गुजैनी हॉट स्पॉट पर तेज रफ्तार ट्राले ने जवानों से भरी आइटीबीपी की बस में पीछे से टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर होने के कारण ट्राला के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे के बाद फ्लाईओवर और बाईपास रोड पर भीषण जाम लग गया। 10:30 बजे करीब यातायात विभाग की टीम पहुंची क्षतिग्रस्त ट्राले को क्रेन की मदद से हटाने के प्रयास शुरू किए गए।

करीब 50 जवानों को लेकर शुक्रवार सुबह सात बजे आइटीबीपी की बस महाराजपुर से औरैया फायरिंग रेंज जाने के लिए निकली थी। गुजैनी स्थित आइटीबीपी कॉलोनी से कुछ जवानों को लेना था। जिसके लिए फ्लाईओवर पर 10 मिनट के लिए बस को रोका गया था। जवानों के मुताबिक बस कॉलोनी से आने वाले जवानों का इंतजार कर रही थी। तभी नौबस्ता से भौंती की ओर जा रहे हैं तेज रफ्तार ट्राले ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर लगने से बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि बस में सवार जवान बाल-बाल बच गए। क्षतिग्रस्त बस को जवान आइटीबीपी गुजैनी यूनिट ले गए। जहां से सभी जवानों को यहीं रोका गया।

सुबह दस बजे तक फ्लाईओवर और बाईपास रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगने से यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। सादे दस बजे विपरीत लेन से यातायात विभाग की क्रेन पहुंची। क्रेन ने मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त ट्राले को किनारे किया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्राले का चालक और खलासी गाड़ी छोड़कर भाग निकले हैं। जवानों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों घायल नहीं थे। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.