
लखनऊ : हिंदू संरक्षण एवं जीविका सृजन मंच ने बैठक की गई। जिसमें यह तय किया गया कि हैदराबाद के एक सिरफिरे आतंकी सोच के आपराधिक मानसिकता वाले व्यक्ति फिरोज खान ने एक सोशल मीडिया पर एक हिंदू जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी पूर्व नाम वसीम रिजवी के सर काटने वाले को 5000000 का इनाम देने की घोषणा की है। उसको लेकर हिंदू संरक्षण एवं जीविका सृजन मंच द्वारा हजरतगंज थाने में एफ आई आर दर्ज करवाने को लेकर एक तहरीर दी गई है। जिसमें धमकी देना जान से मारने के लिए प्रेषित करने धार्मिक वैमनस्यता फैलाने हेतु दंगा करवाने की साजिश रचने के लिए भड़काऊ भाषण देने की धारा में कार्यवाही करने की प्रार्थना की गई है।
क्योंकि पूर्व में भी इसी प्रकार की घटना स्वर्गीय कमलेश तिवारी के साथ घटित हुई थी लेकिन इस प्रकार की यदि कोई घटना की पुनःहोती है तो हिंदू समाज द्वारा इसका पुरजोर प्रतिकार किया जाएगा और संवैधानिक तरीके से मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।इस f.i.r. को दर्ज करवाते समय न्याय न्याय सुबोध मोहन शुक्ला हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चतुर्वेदी अधिवक्ता राम प्रकाश हिंदू अरविंद पांडे आशुतोष स्नेह सागर मिस्टर गौरव जैन संतोष शुक्ला एवं राघवेंद्र हिंदू आर्य अपने साथियों के साथ मौजूद थे।