diwali horizontal

घर सुलतानपुर फाउंडेशन ने अपने अंदाज में  मनाया गणतंत्र दिवस

0 153

सुल्तानपुर : समाजसेवी संस्था घर सुलतानपुर फाउंडेशन द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ।इसी के साथ संस्था ने समाजसेवा के क्षेत्र में अपने 13 वर्ष पूरे किए ।घर सुलतानपुर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर विभिन्न जगहों पर विविध आयोजन किया गया,

 

जिसमें सुलतानपुर में रक्तदान शिविर के साथ साथ जरूरतमन्दों को कम्बल , मोजा , जूता वितरित कर केक काटा गया।लखनऊ में संस्था के पदाधिकारियों ने अलीगंज में तहरी भोज का आयोजन किया , तथा वाराणासी में गंगा आरती  मिर्जापुर में स्थित स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में टीम ने श्रमदान किया।इसी के साथ संस्था द्वारा मुम्बई , बंगलौर , दिल्ली में भी केक कटिंग की गई , रक्तदान शिविर में मनीषा सिंह , अनुराग गुप्ता , नीरज सोनी ,अभय सिंह ,  दुर्गेश सिंह , शिवम जायसवाल अभ्युदय तिवारी , प्रियंका तिवारी , शिवाकांत पाण्डेय , हिमांशू , सौरभ , विकास आकाश , गुलाम रसूल , आकर्ष  सहित टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.