
उप मुख्यमंत्री ने जन चैपाल में उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया-
केन्द्र एंव प्रदेश सरकार की योजनायें से हर वर्ग हो रहा है लाभान्वित- मा0 उप मुख्यमंत्री
मा0 उप मुख्यमंत्री ने चन्द्रशेख आजाद अमृत सरोवर का किया लोकार्पण
सोनभद्र-ब्यूरो मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी के जन चैपाल में लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एंव प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों को सरकार के याजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है और प्रदेश का चैमुखी विकास हो रहा है कोरोना जैसे महामारी में लोगों को निःशुल्क राशन वितरण करने का कार्य सरकार द्वारा किया गया जिससें समाज के अति पिछड़ें व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़। इसी प्रकार कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत घर में जन्म लेने वाली कन्या को शिक्षण कार्य के दौरान तक 15 हजार रूपये किस्तों में प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा है इसी प्रकार केन्द्र सरकार द्वारा किसान बन्धुओं के खातें में दो हजार रूपयें की धनराशि किस्त के माध्यम से से दी जाती है इसी प्रकार राजकीय ग्रामीण आजिविका मिशन के अन्तर्गत महिला समूहों को कम ब्याज दर पर व्यापार करने हेतु धन राशि उपलब्ध करायी जाती है जिसके माध्यम से वह रोजगार करके वह अपने घर का पालन पोषण का कार्य कर रही है और उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है। इसी तरह उज्जवला योजना के अन्तर्गत महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्सन की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है और समाज के गरीब वंचित लोगों को निःशुल्क विद्युत कनेक्सन देने का कार्य सरकार द्वारा किया गया। मा0 मंत्री संजीव गौंड़, राज्य सभा सासंद रामसकल, सदर विधायक भूपेश चैबे, घोरावल विधायक डा0 अनिल कुमार मौर्य, दुद्धी विधायक रामदुलारे गौड़, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल, मंण्डलायुक्त योगश्वर राम मिश्र, डी0आई0जी0 पुलिस विन्ध्याचल मंण्डल, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे, अपना दल एस अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल सहित उपस्थित रहें। इसके पश्चात मा0 उपमुख्य मंत्री द्वारा चन्द्रशेखर आजाद अमृत सरोवर का लोकार्पण भी किया गया।