
लखनऊ में युवा लोधी महासभा का सम्मान समारोह, समाजवादी पार्टी ने लोधी समाज को एकजुट कर सरकार बनाने का दिया आह्वान
लखनऊ में युवा लोधी महासभा का सम्मान समारोह, समाजवादी पार्टी ने लोधी समाज को एकजुट कर सरकार बनाने का दिया आह्वान
लखनऊ: युवा लोधी महासभा के तत्वावधान में गिरिराज कैफे बैंकट हॉल रेस्टोरेंट, नियर एस0के0डी0 स्कूल, रायबरेली रोड पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नेता विपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रेखा वर्मा ने की जबकि संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गिरधारी लाल लोधी ने किया था।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने लोधी समाज को आगे बढ़ाने और एकजुट करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोधी समाज मिलकर बूथ स्तर पर मजबूती लाएगा और 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि समाजवादी पार्टी लोधी समाज के अधिकारों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि लोधी समाज ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है, और इस लक्ष्य को पाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेगा।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, पूर्व विधायक अम्बरीश सिंह ‘पुष्कर’, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, वरिष्ठ नेता भरत यादव, जिला उपाध्यक्ष बचान सिंह यादव, गुड्डू लोधी, ललिता लोधी, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, जिला सचिव संदीप यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल, युवजन सभा जिलाध्यक्ष शिवकुमार रावत ‘टाइगर’ सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर सैकड़ों लोधी समाज के लोग और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस आयोजन में भाग लेकर लोधी समाज की एकता और राजनीतिक जागरूकता को मजबूत किया।यह कार्यक्रम लोधी समाज के उत्थान और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
