diwali horizontal

डरावना गुजरात पुल हादसा।

0 110

डरावना गुजरात पुल हादसा।

Gujrat Bridge Massive Tragedy: गुजरात के वडोदरा जिले में हुए हादसे से एक बार फिर से मोरबी पुल हादसे की डरावनी यादें ताजा कर दी हैं. पादरा तालुका में आणंद और पादरा को जोड़ने वाले एक पुल का हिस्सा बुधवार सुबह 8 बजे के करीब अचानक ढह (Gujarat Bridge Collapses) गया. पुल के टूटते ही कई वाहन नदी में गिर गए.

इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों को बचा लिया गया है.पुल का एक हिस्सा महिसागर नदी में गिर गया, उस वक्त पुल पर कई गाड़ियां मौजूद थीं. इस हादसे के कई खौफनाक वीडियो सामने आए हैं.

पुल के टूटते ही ट्रक समेत अन्य वाहन नदी में गिर गए, जबकि एक ट्रैंकर ट्रक पानी में समाने से बाल-बाल बचा. सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें कुछ लोग नदी में गिरे वाहनों को रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं. ट्रैंकर ट्रक का पिछला हिस्सा पुल पर टिका है जबकि आगे का हिस्सा टूटे हुए पुल पर. इस खौफनाक नजारे को देख कई लोगों की सांसे अटक गई. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गंभीरा पुल हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और घटना की जांच के आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा, “आणंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल के 23 स्पैन में से एक के ढहने से हुई त्रासदी दुखद है. मैं इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं. मैंने वडोदरा कलेक्टर से बात की है और उन्हें घायलों के तत्काल उपचार और प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. . वडोदरा प्रशासन और एनडीआरएफ घटनास्थल पर मौजूद हैं. पुल पर फंसे एक टैंकर को गिरने से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं. वडोदरा टीम, पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ सभी बचाव कार्य में लगे हुए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.