diwali horizontal

नदवा कॉलेज के नाजिर मौलाना जफर की मौत कैसे हुई?

0 212

रायबरेली:  उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर प्रगतिपुरम मोहल्ले के पास कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और इस घटना में भाजपा के प्रदेश मंत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आज जानकारी देते हुए बताया कि, प्रगति पुरम मोहल्ले के पास तेज गति से जा रही एक कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। प्रयागराज जा रहे भाजपा के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा की नजर जब हादसे पर पड़ी तो उन्होंने कार रोकी और आरोपी कार चालक को पकड़कर बाहर निकालने का प्रयास किया तो कार चालक ने उन्हें भी टक्कर मार दी। इससे वह भी घायल हो गए। इसके बाद कार चालक कुछ दूर पर वाहन छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अब्दुल कादिर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री और उनके साथी नवनीत तिवारी और प्रिंस के साथ जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज कराया और फिर प्रयागराज के लिए निकल गए। बुधवार रात करीब 8:30 बजे एक कार चालक ने तेज रफ्तार में कार हाईवे पर दौड़ा दी। नतीजा यह रहा कि प्रगतिपुरम के पास कार अनियंत्रित हो गई और कई लोगों को कार नेे टक्कर मारी। लोग चीख पुकार करने लगे। इसी बीच सड़क पर बाइक रोककर मफसर ठीक रहे लखनऊ जा रहे नदुवा कॉलेज लखनऊ के नाजिर मौलाना जफर मसूद हसनी की बाइक को भी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौलाना जफर मसूद की मौके पर मौत हो गई तथा उनके स्टॉफ के साथी अब्दुल कादिर घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अब्दुल कादिर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री और उनके साथी नवनीत तिवारी और प्रिंस के साथ जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज कराया और फिर प्रयागराज के लिए निकल गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.