
अयोध्या-धन्नीपुर मे मस्जिद के डिजाइन का वीडियो जारी-परिसर में होगा अस्पताल-नही बनेगी गुम्बद
लखनऊ : अयोध्या-सुप्रीम कोर्ट द्वारा बाबरी मस्जिद की जगह धन्नीपुर मे मस्जिद बनने की दी गई जगह पर इंडो डिजाइन और आर्किटेक्ट ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के जरिये बनने वाली मस्जिद को दिखाया गया है साथ ही इस मस्जिद में गुम्बद नही होगा लेकिन इसमें अस्पताल, म्यूजियम, लाइब्रेरी के साथ कम्युनिटी किचन बनाया जा रहा है। वीडियो में दिखाई गई गोल जगह को मस्जिद के तौर पर प्रयोग में लाने की बात कही गई है और चौकोर इमारत में बाकी की सुविधाएं को रखा गया है धन्नीपुर मस्जिद आने वाले दो साल मे बनकर बताया गया है कि पूरी होगी। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने मस्जिद का आज नक्शा भी पास कर दिया है
इस मौके पर सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन भी मौजूद रहे जिन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि मस्जिद का निर्माण को 26 जनवरी से शुरू कर दिया जाय। वही बाबरी मस्जिद की सुनवाई के बाद जहा कोर्ट ने मस्जिद के लिये धन्नीपुर मे जगह दी थी तो वही अगर 26 जनवरी को इसका निर्माण कार्य नही शुरू हो पाया तो बताया जा रहा है कि फिर 15 अगस्त के बाद ही इसका निर्माण कार्य हो पायेगा धन्नीपुर मे बन रही इस मस्जिद में जहा गुम्बद नही होगा तो वही इसमें एक साथ 2000 लोग नमाज पढ़ सकेंगे। यही नही इसमें महिलाओं के लिये भी अलग से जगह बनाई जा रही है। इस मस्जिद के निर्माण के दौरान कोई भी बड़ा कार्यक्रम भी नही करने की बात कही गई है। वही इस मस्जिद के बनने में आने वाले खर्च का भी खुलासा अभी नही किया गया है जबकि बताया गया है कि यह दो मंजिला बनाई जायेगी
बाबरी मस्जिद की जमीन जहा राम मंदिर को दे दी गई तो वही धन्नीपुर मे उसकी जगह पांच एकड़ जगह दी गई थी इस मस्जिद के निर्माण को देखते हुए ट्रस्ट ने कहा है कि इसमें सोलर पैनल लगाए जायगे और 300 बेड का एक हॉस्पिटल भी तामीर किया जायेगा। वही इसके निर्माण कार्य में सबसे अच्छे मटेरियल का भी इस्तेमाल करने की बात कही गई है ताकि इसकी उम्र ज्यादा से ज्यादा हो सके। निर्माण कार्य मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की बात पर ट्रस्ट ने कोई भी टिप्पणी नहीं कि बरहाल ट्रस्ट ने धन्नीपुर मस्जिद के डिजाइन का वीडियो जारी कर दिया है बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद के बाद जहा एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ने सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने के लिये यूपी सरकार को निर्देश दिया था तो वही सरकार ने अयोध्या से 30 किलोमीटर दूर लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर धन्नीपुर गांव मे मस्जिद निर्माण के लिये जगह दी थी। इस गाँव मे मुस्लिम और यादव समुदाय के लोग रहते है।