diwali horizontal

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विशाल ब्लड डोनेशन कैंप का हुआ आयोजन

0 144

ट्रामा सेंटर के ब्लड बैंक सेंटर में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विशाल ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं प्रकाश हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ मनीष कुमार राय ने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि एक व्यक्ति के रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।अतः आप सभी लोग ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें जिससे किसी भी मरीज को ब्लड की कमी ना हो उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर 14 जून से 14 जुलाई तक चलेगा और आप सभी किसी भी समय आ कर रक्तदान कर सकते हैं।

आज रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से नरेश जी ने 21वीं बार एवं रत्नेश विश्वास ने पांचवी बार रक्तदान किया शिविर में बापू आयुर्वेदिक मेडिकल के प्रशिक्षु चिकित्सक प्रकाश नर्सिंग कॉलेज एवं प्रकाश हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने भी रक्तदान किया। आज कुल 22 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर डॉ नितीश राय न्यूरो सर्जन, डॉक्टर अखिलेश बरनवाल हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर राकेश सिंह डेंटल सर्जन, डॉक्टर यूपी मिश्रा हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर वरुण गुप्ता जनरल सर्जन, डॉक्टर आरिफा आदिल महिला रोग विशेषज्ञ, डा0 फैसल मुख्तार नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.