diwali horizontal

बड़ा इमामबाड़ा में भारी भीड़, अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि

0 15

लखनऊ : के बड़ा इमाम बाड़ा में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में भारत में खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम ने भी शिकरत किया। इस अवसर पर विशेष एग्जिबिशन, मेडिकल कैंप और ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। एग्जिबिशन में ईरान युद्ध में मरने वाले लोगों और बच्चों की तस्वीर लगा कर श्रद्धांजलि दी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आयतुल्लाह अली खामेनेई इस समय के सबसे बहादुर नेता थे। पूरे विश्व में उन्हें बहादुरी का प्रतीक माना जा रहा है। एक बुजुर्ग व्यक्ति जिन्होंने समझौता नहीं किया। पीछे नहीं हटे और अपनी कौम के लिए अपने देश के लिए शहीद हो गए।

ईरान ने हमेशा भारत की मदद की है। लेकिन भारत सरकार की तरफ से कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। मगर ईरान पूरी तरीके से हिंदुस्तान की मदद कर रहा है। तेल के जहाज छोड़ रहा है। ईरान भाईचारा और प्यार के साथ हमारे साथ खड़ा है।
हम शुक्रगुजार हैं। ईरान के खिलाफ जिस तरह से अमेरिका अपने बयान बदल रहा है। इससे पता चलता है कि अमेरिका और ट्रंप डरे हुए हैं
गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.