diwali horizontal

मानवता शर्मसार : तालाब के किनारे मिला नवजात शिशु का शव,जांच में जुटी पुलिस

0 105

अमेठी : जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के गाँव राम शाहपुर के निकट स्थित तालाब किनारे एक नवजात शिशु का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के राम शाहपुर गांव के निकट स्थित तालाब के किनारे एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार मौके पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी ने लोकलाज के भय से नवजात शिशु को तालाब में फेंक दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.