
बाराबंकी : सपा कार्यालय पर कांग्रेस, बसपा को छोड़कर सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद एवं संचालन कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौरव रावत ने कहा जिस तरह वर्तमान सरकार किसानों, नौजवानों, छात्रों, बेरोजगारों के साथ छल करने का काम कर रही है उनके हक अधिकार छीन कर अपमानित करने का काम कर रही है।
सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अहमद ने शामिल हुए समस्त लोगों को पार्टी में माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि आप सब के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा आप सब आज से ही बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के पक्ष में काम करने की शुरुआत करें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आवाहन पर 25 दिसंबर को गांव गांव चैपाल लगाकर किसानों के समर्थन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पूरे जनपद में संचालित होगा इस कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरे जी जान से लग जाएं ताकि देश में आंदोलित किसानों के हक और अधिकार जो छीने जा रहे हैं उनको पुनः वापस दिलाया जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कामता यादव, कय्यूम प्रधान, हाफिज सलमानी, पिंटू यादव, अब्दुल अली शाह, मोहम्मद जैद, गयासुद्दीन अंसारी, नसीरुद्दीन शाह, मणिकांत, मकबूल अहमद, मोहम्मद फरहान आदि लोग शामिल रहे।