diwali horizontal

राष्ट्रीय आह्वान पर सैकड़ो किसानों ने जगह जगह किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

0 169

 

धरना देते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं ज्ञापन सौंपते आजाद गुट के पदाधिकारी, समर्थन में धरने पर बैठी आम आदमी पार्टी

बाराबंकी : राष्ट्रीय आवाह्न पर किसान बिल के विरोध मे सोमवार को जिले के सैकड़ों किसानो ने जगह जगह प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा एवं कृषि विधेयक बिल वापस लिये जाने की मांग की। वही चप्पे चप्पे पर पुलिस बल भी तैनात रहा जिससे मामूली झड़पे भी हुई लेकिन पुलिस ने सूझ-बूझ से काम लेते हुए रफादफा कर दिया।
भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा की अगुवाई मे गन्ना दफ्तर मे प्रदर्शन किया और वही धरना देकर बैठ गये। इस दौरान वक्ताओं ने केन्द्र सरकार द्वारा लागू किसान बिल को किसान विरोधी बताया और कहा कि सरकार की नीतियो से परेशान किसान आज सर्द रात मे सड़को पर रहकर प्रदर्शन कर रहा है लेकिन सरकार के कानों मे जूं नहीं रेंग रहा है।

 

इसी क्रम मे भाकियू अम्बांवत गुट, भारतीय किसान यूनियन भानू गुट, आजाद गुट एवं राधे गुट सहित किसानो के विभिन्न संगठनो ने अपने अपने साथियों के साथ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और किसान बिल का विरोध जताया। आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन में धरना दिया और केन्द्र सरकार पर पूंजीपतियों की सरकार होने का आरोप लगाया। इस दौरान आजाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष लालजी यादव, युवा मंडल अध्यक्ष अंकुर यादव, गजराज प्रधान जिला महासचिव सादत सरकार, युवा जिला अध्यक्ष मनीराम शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीराम गौतम, जिला उपाध्यक्ष महिला जिला अध्यक्ष संगीता देवी, महिला महासचिव सुनीता समस्त पदाधिकारी व अन्य कई सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.