diwali horizontal

लखनऊ में सैकड़ों व्यापारी आदर्श व्यापार मंडल में शामिल, नई प्रांतीय नियुक्तियां घोषित

0 73

लखनऊ में सैकड़ों व्यापारी आदर्श व्यापार मंडल में शामिल, नई प्रांतीय नियुक्तियां घोषित

लखनऊ | व्यापार समाचार: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में व्यापारियों के बीच संगठनात्मक एकता को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। वरिष्ठ व्यापारी नेता सुहेल हैदर अल्वी के नेतृत्व में लखनऊ के सैकड़ों प्रतिष्ठित व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर को लखनऊ के व्यापारिक वर्ग में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

प्रांतीय कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां

राजधानी के वरिष्ठ व्यापारी नेताओं के संगठन से जुड़ने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने वर्ष 2026–28 के कार्यकाल के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों की घोषणा की—

सुहेल हैदर अल्वी – संसदीय महामंत्री (प्रांतीय कार्यकारिणी)
मनीष वर्मा – उपाध्यक्ष (प्रांतीय कार्यकारिणी)
सतनाम सिंह – उपाध्यक्ष (प्रांतीय कार्यकारिणी)
तारिक माजिद – उपाध्यक्ष (प्रांतीय कार्यकारिणी)

इसके अलावा प्रदीप अग्रवाल, यशपाल सिंह और जावेद अली सहित दर्जनों व्यापारियों ने संगठन को मजबूत करने की शपथ ली।

व्यापारी अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ – संजय गुप्ता

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हैं। व्यापारी न केवल सरकार के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, बल्कि रोजगार सृजन में भी सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक व्यापारी को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों और हितों की रक्षा करना है।

भव्य स्वागत समारोह

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यालय में प्रांतीय उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवागत सदस्यों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुंशी पुलिया, ट्रांस गोमती और नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख व्यापारी नेता भी मौजूद रहे। व्यापारिक हलकों में इस संगठनात्मक विलय को आदर्श व्यापार मंडल के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.