diwali horizontal

पत्नी की हत्याकर पति ने किया सरेंडर 

0 157

 

हाईवे पर मिला था महिला का शव    

कानपुर :  पनकी स्थित मायके से रविवार को लापता हुई महिला का शव सुबह चकेरी स्थित कोयला नगर हाईवे पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्षय एकत्रित किए। महिला के गले में मिले चोट के निशान मिले हैं। रविवार देर रात को महिला के मायके वालों ने पनकी थाने में दमाद पर बेटी का अपहरण करने और उसकी हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। जिससे इस बात की पुष्टि हो रही है कि महिला के पति ने हत्या के बाद शव को फेंका है। वहीं आरोपित ने वारदात को अंजाम देने के बाद पनकी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपित ने बताया कि दहेज का मुकदमा लिखवाने के बाद से उसकी पत्नी पैसे के लिए उसे लगातार प्रताडि़त कर रही थी। जिसकी वजह से उसने यह वारदात की।

प्रताड़ना की वजह से पत्नी की गला दबाकर की ïत्या 

पनकी निवासी नन्हे सिंह की बेटी ममता सिंह (28) की शादी मीरपुर कैंट निवासी धर्मेंद्र से आठ साल पहले हुई थी। धर्मेंद्र ड्राइवर है। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र का पत्नी से कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। जिस कारण दो साल से वह अपने मायके पनकी में रह रही थी। मृतका का एक छह साल का एक बेटा है। रविवार को सुबह करीब 11बजे धर्मेंद्र अपनी ससुराल पहुंचा। जिसके बाद वह ममता को घुमाने और शाम तक घर छोड़ने की बात कहते हुए उसे अपने साथ बाइक से ले गया था। रात तक बेटी के नहीं आने और उसका फोन बंद आने पर देर रात पति ने पनकी थाने में दमाद पर बेटी का अपहरण करने और उसकी हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। जिसके बाद सोमवार सुबह चकेरी स्थित कोयला नगर हाईवे पर महिला का शव मिला है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। एसपी पश्चिम अनिल कुमार ने बताया कि पति ने हत्या कर शव फेंके जाने की बात स्वीकार की है। आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हत्यारोपित पति का कहना है कि,वह पत्नी से परेशान हो चुका था। उसकी प्रताड़ना की वजह से उसने पत्नी की गला दबाकर हïत्या कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.