diwali horizontal

मकान की तीसरी मंजिल से गिरे पति पत्नी पति की मौत पत्नी घायल

0 192

दीपावली की खुशियां पर हादसे ने लगाया ग्रहण

लखनऊ  : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी एकता नगर में गुरुवार की दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में अमूल दूध डेयरी के कर्मचारी की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। तीसरी मंजिल से गिरकर मौत के मुंह में समाए दूध डेयरी के कर्मचारी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बताया जा रहा है कि पति पत्नी तीसरी मंजिल पर हो रहे नवनिर्मित छज्जे पर खड़े हुए थे तभी अचानक छज्जा गिरने से पति पत्नी तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए

जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी एकता नगर में अपनी पत्नी को कुसुम दो बेटे शशांक श्रीवास्तव शिशिर श्रीवास्तव व एक बेटी के साथ रहने वाले सुधांशु श्रीवास्तव का 35 वर्षीय पुत्र शशांक श्रीवास्तव अमूल दूध डेयरी में रूट मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत था । सुधांशु श्रीवास्तव के मकान में तीसरी मंजिल का निर्माण हो रहा था जहां गुरुवार को तीसरी मंजिल पर बनाई गई नई छत का मजदूर ढोला खोल रहे थे । नवनिर्मित छत के छज्जे पर शशांक श्रीवास्तव अपनी 33 वर्षीय पत्नी दीप्ति श्रीवास्तव के साथ खड़ा हुआ था तभी अचानक तीसरी मंजिल पर बना नया छज्जा भरभरा कर गिरा और शशांक श्रीवास्तव और उनकी पत्नी तृप्ति श्रीवास्तव तीसरी मंजिल से सीधे नीचे गली में आकर गिर गए । गंभीर रूप से घायल शशांक और तृप्ति को तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां शशांक श्रीवास्तव की मौत हो गई और उनकी पत्नी तृप्ति श्रीवास्तव की हालत नाजुक बताई जा रही है।मृतक शशांक श्रीवास्तव के 2 पुत्र हैं शशांक के डेढ़ वर्ष का पुत्र मुकुंद श्रीवास्तव और 4 वर्ष का पुत्र तुषार श्रीवास्तव है। दीपावली से पहले धनतेरस के दिन दोपहर हुए इस दर्दनाक हादसे में मौत के मुंह में समाए शशांक श्रीवास्तव की मौत के बाद उनके घर और पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया । पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.