
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अवध शिल्प ग्राम साथ केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सीएम ने 24 वें हुनर हाट का उद्घाटन किया।सीएम योगी ने कहा आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत अभिनन्दन देश के कोने कोने से यहां उपस्थित सभी शिल्पकार, दस्तकार का स्वागत,इस हुनर हाट के उद्घाटन पर आप सभी के हुनर को मंच देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी का मुख्तार अब्बास नकवी जी को धन्यवाद देता हूँ

सीएम ने कहा आज़ादी दिलाने के लिए हमारे क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानियों ने जो उदघोष दिया था वो स्वदेशी ही था उसी स्वदेशी मंत्र को सफल बनाने के आदरणीय मोदी जी का धन्यवाद है मैंने दिल्ली में भी नकवी जी के द्वारा आयोजित हुनर हाट को देखा है ये सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्यक्रम था इसी क्रम में ये आयोजन हम सब के लिए अभिनंदनीय है उत्तर प्रदेश के वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट ओडीओपी ने भारत के परम्परागत उद्यम को दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि इस बार का हुनर हाट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें ओडीओपी को भी जोड़ने का कार्य किया गया है।आज दुनिया में कहीं भी अगर प्रदर्शनी लगती है तो हुनर हाट से जुड़े बड़ी संख्या में कारीगर वहां प्रतिभाग करने जाते हैं। लखनऊ की चिकनकारी,भदोही की कालीन, वाराणसी का सिल्क, गोरखपुर का टेराकोटा, फिरोजाबाद का ग्लास उद्योग, मुरादाबाद का पीतल उद्योग, आगरा.कानपुर की लेदर कारीगरी ने जनपदों की विशिष्ट पहचान बनाई है। इनके कारीगरों को भी पहचान मिलनी चाहिए।वही कोरोना के दस महीने के दौर को जब हैंड सेनेटाइजर का दाम 600 रुपये तक हो गया था

ऐसे में उत्तर प्रदेश ने डिस्टलरियों के साथ मिल कर इतना उत्पादन कर दिया कि इसका 27 राज्यों में निर्यात किया इसी तरह पीपीई किट के लिए भी हमने स्थानीय कारीगरों को लेकर प्रोत्साहित किया,जिसका परिणाम सामने है इसी तरह मास्क N95 मास्क भी इसके आधार बने सीएम ने कहा हमारे कारीगरों को जब मंच नही मिला,प्रोत्साहन नही मिला तो उसका परिणाम ये हुआ कि उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला गया लेकिन पिछले 3 वर्षों में प्रदेश ऊंची छलांग लगाई है पहले का भारत अगर होता तो भारत वैक्सीन के लिए भटक रहा होता

लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व का नया भारत आज नेपाल,भूटान,ब्राज़ील,बांग्लादेश, मॉरीशस को वैक्सीन बांट रहा है आज दुनिया भर का एकमात्र देश बना जो एक साथ दो वैक्सीन को बना कर दिखा दिया आज दुनिया भारत के पीछे खड़े होकर भारत को प्रोत्साहित कर रहा है, भारत का वैक्सीन सबसे बेहतर माना गया,200 रुपये का वैक्सीन सबसे बेहतर माना गया ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर भारत को वैक्सीन के लिए धन्यवाद दिया,इससे भारतवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है