diwali horizontal

एनसीएल ककरी परियोजना के भूमि पर अवैध निर्माण सिक्योरिटी विभाग ने ध्वस्त कराया

0 79
सोनभद्र/शक्तिनगर ककरी। एनसीएल ककरी परियोजना के भूमि पर गुरुवार को अवैध निर्माण कार्य को सिक्योरिटी विभाग ने ध्वस्त करा दिया। रात के अंधेरे में एनसीएल की भूमि कब्जा करने वाले के मंसूबे पर पानी फेर दिया गया। अवैध कब्जाधारियों द्वारा गिद्ध की तरह निगाहें लगाये हैं की कब मौका मिले एनसीएल की बेसकीमती भूमि पर कब्जा कर  लिया जाय। सुत्रों के अनुसार एनसीएल ककरी परियोजना से सटे हुए तिरहा गेट के पास कभी टीवी टावर लगा हुआ था, जहां बदलने समय के साथ टीवी टावर का अस्तित्व समाप्त होने के बाद, छोटी सी पहाड़ी की जमीन खाली पड़ी थी। इस पहाड़ी की भूमि को दुर्गा पूजा समिति कोलगेट के  लोगों ने चंदा इकट्ठा कर पहाड़ी भूमि को समतल कराने के पश्चतात यहां दुर्गा पूजा का आयोजन लगातार दो वर्षों तक किया गया। बाद में एनसीएल के द्वारा एवं वन विभाग के द्वारा इस जमीन पर पूजा करने का आदेश देने से मना कर दिया गया। कथित एक अन्य स्थानीय रहवासी जमीन पर अपना दावा करने लगे। उनके द्वारा भी इस स्थान पर पूजा न करने को कहा  गया। जमीन समतल होने के बाद इस जमीन पर तब से गिद्ध की तरह लोगों की निगाह टिकी हुईं है । किस तरह इस एनसीएल की भूमि को कब्जा किया जाए या बेचकर इससे मोटी रकम कमाया जाए। एनसीएल ककरी परियोजना द्वारा लगातार अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाता रहा है इसके बावजूद भी रात के अंधेरे में यहां कुछ लोगो द्वारा निर्माण कार्य होने लगा। सूचना पर पुनः एनसीएल परियोजना के प्रशासनिक अधिकारी के निर्देश पर एनसीएल के सुरक्षा विभाग के जवानों ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रोक दिया है।  साथ ही कब्जा करने वाले कराने वाले को चिन्हित कर उच्च अधिकारियों सहित पुलिस प्रशासन को भी अवगत करा दिया। इस संदर्भ में एनसीएल सिक्योरिटी विभाग के अमरनाथ तिवारी ने बताया कोलगेट टीवी टावर के पास निर्माण को तीसरी बार ढहा दिया गया अगर पुनर्निर्माण कार्य होता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.