diwali horizontal

पुलिस द्वारा अलग अलग थानों में अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल 

0 84

 

उरई (जालौन)।पुलिस अधीक्षक जालौन श्री रवि कुमार के निर्देशन में थाना सिरसाकलार पुलिस द्वारा अभियुक्त राजकुमार उर्फ अल्लेय पुत्र गोदन सिंह निवासी ग्राम बम्हौरा थाना चुर्खी जनपद जालौन को 1 किलो 400 ग्राम नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया। इसी तरह कुठौन्द थाना पुलिस ने ग्राम मदारीपुर निवासी अमरनाथ पुत्र केदारनाथ को 450 ग्राम अवैध गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इसी प्रकार माधौगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम कैलोर निवासी अरुण सिंह पुत्र सुल्तान सिंह को 1किलो 4 सौ ग्राम अवैध गांजा सहित गांव के पास गिरफ्तार कर धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.