diwali horizontal

लखनऊ में “डेन्यूव कैफे एंड रेस्टोरेंट” में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, छह हुक्के बरामद

0 81

लखनऊ में “डेन्यूव कैफे एंड रेस्टोरेंट” में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, छह हुक्के बरामद

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर ई स्थित “डेन्यूव कैफे एंड रेस्टोरेंट” में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और छह चालू हालत में हुक्के पाइप व नशीले फ्लेवर सहित बरामद किए गए।थाना अलीगंज की पुलिस टीम 15 जुलाई की रात गश्त पर थी, तभी नगर निगम सेक्टर बी तिराहे के पास टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली कि पास ही सेक्टर ई में “डेन्यूव कैफे एंड रेस्टोरेंट” नामक स्थान पर अवैध हुक्का बार चल रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापा मारा, जहां रेस्टोरेंट में 6 हुक्के पाइप के साथ चालू हालत में पाए गए।मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान सुरेन्द्र सिंह (37 वर्ष) पुत्र भरत सिंह और अमर यादव (19 वर्ष) पुत्र राकेश यादव, निवासी ग्राम पुरेसुरजा सिंह, थाना परसपर, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में कैफे एंड रेस्टोरेंट में काम कर रहे थे और हुक्का बार का संचालन कर रहे थे।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त बिना किसी वैध लाइसेंस के हुक्का बार चला रहे थे और युवाओं को नशीले फ्लेवर मिलाकर हुक्का पिलाने का काम कर रहे थे। दोनों को मौके पर ही उनके अपराध से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।पूरे मामले में थाना अलीगंज पुलिस की टीम — उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार, मोहन सिंह, नितेन्द्र कुमार कुर्मी, कांस्टेबल नगेंद्र सिंह और सक्षम सोनकर ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम ने बताया कि हुक्का बार से संबंधित किसी भी प्रकार की वैध अनुमति नहीं पाई गई है और पूरे कैफे परिसर में हुक्का की अवैध बिक्री की जा रही थी।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। साथ ही हुक्का बार के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि अवैध हुक्का बार संचालित करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.