diwali horizontal

सुल्तानपुर रोड पर अवैध प्लाटिंग किया धवस्त

0 110

लखनऊ:आरएनएस विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों अवैध प्लाटिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को सुल्तानपुर रोड के बक्कास ग्राम में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। प्रवर्तन जोन 1 के जोनल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गेश सोनी व अन्य द्वारा सुल्तानपुर रोड के बक्कास ग्राम में खसरा संख्या-2812, 2813, 2815, 2816, 2817, 2818, 2821, 2822 और 2824 पर काफी बड़े क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अनाधिकृत रूप से भूखण्डों का निर्माण विकास कार्य कराया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या 117/2021 योजित किया गया था।

विहित न्यायालय द्वारा इस अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किये जाने के आदेश दिये गये थे। वहीं दूसरी ओर गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिंग की कार्यवाही की गई प्रवर्तन जोन 1 के जोनल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि सुनील यादव व अन्य द्वारा बायां तटबन्ध गोमतीनगर विस्तार में अवैध निर्माण किया गया था। इसके अलावा आशीष कुमार देव व अन्य द्वारा बायां तटबन्ध, गोमती नदी निकट 6 नम्बर गेट जनेश्वर मिश्र पार्क सेक्टर 4 गोमतीनगर विस्तार में अवैध निर्माण किया गया था इसी तरह बंधा रोड पिपराघाट नदी के किनारे जनेश्वर मिश्रा पार्क के पीछे सेक्टर-4 गोमतीनगर विस्तार में अवैध निर्माण किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.