
बलिदान दिवस पर याद आए अमर शहीद आमिर अली।
अयोध्या; 1857 क्रांति के वीर सेनानी आमिर अली की याद में बुधवार को कचेहरी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस मौके पर वीर सेनानी आमिर अली के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा देश की आजादी के संघर्षों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के अध्यक्ष मनोज मेहरोत्रा व संचालन सेनानी पुत्र राजीव शुक्ला ने किया। इस मौके पर वीर सेनानी के पौत्र साहब आलम ने कहा कि 1857 में पहली आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले फैजाबाद हसनू कटरा मोहल्ला के निवासी आमिर अली को अंग्रेजों ने फांसी की सजा दी थी। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अधिवक्ता व पत्रकारों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वीर सेनानी आमिर अली की आदमकद प्रतिमा हसनू कटरा चौराहे पर लगवाने और सड़क का नामकरण उनके नाम करने का प्रस्ताव पारित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बृजेन्द्र दत्त त्रिपाठी, फैजाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री गिरीश त्रिपाठी, अधिवक्ता अजय वर्मा, मनोज यादव, जगन्नाथ पाण्डेय, राकेश वैद, सौमित्र मिश्र, ओम गुप्ता, सेनानी पुत्र राकेश मिश्र, राजीव शुक्ला, पूर्व पार्षद अनुभव जायसवाल, दिलीप वर्मा, मदन जायसवाल, सुशील पाण्डेय, ेकौशल कुमार आदि मौजूद रहे।