
आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस का मानव सेहत पर असर
आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस का मानव सेहत पर असर
Artificial Intelligence:अध्ययनों से पता चला है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अधिक इस्तेमाल से हमारी क्रिटिकल थिंकिंग पर बुरा असर पड़ रहा है।

वर्तमान समय में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस ( एआई ) का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है जिसके कारण मनुष्य की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ने के साथ साथ उसकी शारीरिक गतिविधियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

इससे हमारा काम आसान ज़रूर हो जाता है, लेकिन क्या हम इस पर ज़रूरत से ज़्यादा निर्भर होते जा रहे हैं? क्या हम अपनी समीक्षात्मक सोच यानी किसी विषय पर गहराई से सोचने की क्षमता का इस्तेमाल कम करने लगे हैं और हमारी यह क्षमता कमज़ोर होती जा रही है इस पर हम सभी को गहराई से सोचने को आवश्यकता है। एक अन्य अध्ययन से पता चलता है कि अधिक आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस से हमारे आत्मविश्वास में भी कमी आती है।