diwali horizontal

डेंगू पर नियंत्रण स्थापित करने एवं टीकाकरण की गति को बढ़ाने के उद्देश्य ज़िलाधिकारी द्वारा बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक

0 124

डेंगू के सभी रोगियों को उपलब्ध कराया जाए उच्चतम उपचार, लापरवाही नही की जाएगी बर्दाश्त

डेंगू उपचार में लगे समस्त डॉक्टरों की कराई जाए ट्रेनिंग, रोगियों को नही होने पाए कोई भी असुविधा

मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश टीम बनाकर परखी जाए डेंगू उपचार की हकीकत

समस्त हॉस्पिटलों को कड़े निर्देश स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए रोगियों को किया जाए भर्ती

24 इंसिडेंट कमांडर घर घर जाकर करेगे लार्वा चेक, लार्वा मिलने पर करेगे फ़ाईन की कार्यवाही

समस्त शहरी CHC में ब्लड यूनिट ट्रांसमिशन कराया जाए शुरू

वैक्सिनेशन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से ज़िलाधिकारी द्वारा समस्त MOIC के लिए किया लक्ष्य निर्धारित, प्रतिदिन 300 टीके लगाना कराया जाए सुनिश्चित

100% वैक्सिनेशन सुनिश्चित कराने वाले ब्लाक को किया जाएगा सम्मानित

लखनऊ : ज़िलाधिकारी अभिषेक प्रकाश द्वारा आज स्मार्ट सिटी सभागार में डेंगू पर नियंत्रण स्थापित करने एवं टीकाकरण की गति को बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा निमन्वत दिशा निर्देश दिए गए:-

1) ज़िलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि डेंगू के उपचार में लगे समस्त डॉक्टरों की ट्रेनिंग कराना सुनिश्चित कराया जाए। उनहोने बताया कि डेंगू पीड़ितों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नही किया जाएगा। सभी रोगियों को उच्चतम उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि टीम बनाकर लोगो को फील्ड में भेजा जाए और अस्पतालों और CHC, PHC आदि में उपचार की स्थिति का भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित किया जाए।

2) बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि समस्त हॉस्पिटल स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए रोगियों को भर्ती करना सुनिश्चित करे। साथ ही निर्देश दिया कि शहर के सभी CHC में ब्लड यूनिट ट्रांसमिशन शुरू करना सुनिश्चित कराया जाए।

3) बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि डेली डेंगू काउंट अपडेट किया जाए और डेंगू से सम्बंधित खबरों की प्रतिदिन ट्रेकिंग करना सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई गलत या असत्य ख़बर जनता तक न पहुँचे। उन्होंने बताया कि असत्य खबरों के कारण जनता के मध्य और पैनिक क्रिएट होगा। ज़िलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्रतिदिन ऑफिशियल बुलेटिन जारी किया जाए ताकि जनपदवासियों को सही खबरे पहुच सके। साथ ही निर्देश दिया कि एग्रेसिव अवेयरनेस कैम्पेन की शुरुआत करना सुनिश्चित किया जाए।

4) बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि डेंगू की रोकथाम के लिए 24 इंसिडेंट कमांडर बनाए गए है जोकि अपने अपने क्षेत्रों/सेक्टरों में लोगो के घर जा कर लार्वा की चेकिंग करेगे और जिनके घर लार्वा पाया जाएगा उनपर फ़ाईन की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

5) उक्त के पश्चात ज़िलाधिकारी द्वारा टीकाकरण कर सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा सभी CHC के MOIC को निर्देश दिए गए कि समस्त MOIC प्रतिदिन 300 टीके लगाने के लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे।

6) ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि टीकाकरण को और गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज 23 टीकाकरण वैनों को रवाना किया गया है। जो अपने अपने क्षेत्रों में टीकाकरण करना सुनिश्चित करेगी। साथ ही निर्देश दिया कि वैनों द्वारा अधिक आबादी वाले क्षेत्रों टीकाकरण कराना सुनिश्चित कराया जाए।

7) ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी क्लस्टर अप्रोच अपनाना सुनिश्चित कराए।

8) ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों ने गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से कैम्प लगवाने की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए ताकि गर्भवती महिलाओं का आसानी से टीकाकरण हो सके।

9) बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जो ब्लाक 100% वैक्सिनेशन करना सुनिश्चित कराएंगे उनको ज़िला प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.